Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मशहूर कवि कुमार विश्वास की फॉर्च्यूनर कार चोरी

 

गाजियाबाद। मशहूर कवि कुमार विश्वास के घर के बाहर खड़ी उनकी कीमती कार चोरी हो गई। कुमार गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहते हैं। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है।

इसकी शिकायत कुमार विश्वास के मैनेजर ने पुलिस में दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुमार विश्वास के घर के बाहर खड़ी फार्च्यूनर कार शनिवार रात डेढ़ बजे चोर उड़ा ले गए।

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

कुमार विश्वास अपने परिवार के साथ वसुंधरा सेक्टर तीन में रहते हैं। शनिवार रात सेक्टर तीन स्थित उनके घर के बाहर काली कार में सवार होकर कुछ बदमाश पहुंचे और घर के बाहर खड़ी उनकी फार्च्यूनर कार चोरी कर ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

साहित्य जगत के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले कवि

कुमार विश्वास मंच की कविता के बड़े नाम हैं। देश-विदेश में कुमार विश्वास लगातार मंचों पर सक्रिय रहते हैं, साथ ही साहित्य जगत के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले कवि भी कुमार विश्वास हैं। साहित्य से इतर सामाजिक मुद्दों पर भी कुमार विश्वास तगातार सरकारों को घेरते रहते हैं।

आम आदमी पार्टी के बागी नेता

जब अरविंद केजरीवाल ने भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े किए थे तब कुमार विश्वास शीर्ष नेतृत्व से नाराज हो गए थे। जब 2018 में आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता को राज्यसभा भेजा तो कुमार विश्वास बगावत पर उतर आए।

दरअसल, कुमार विश्वास राज्यसभा न भेजे जाने से ही नहीं बल्कि विचारधारा के स्तर पर अलगाव से पार्टी से दूरी बनाई। इसके बाद से ही अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ कुमार विश्वास की तल्खी बढ़ने लगी।