Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

UN के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

जेनेवा: संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव और नोबेल पुरस्कार विजेता कोफी अन्नान का निधन हो गया।  पिछले कुछ समय से बीमारी से जूझ रहे अन्नान 80 साल के थे। अन्नान के निधन पर यूएन ने दुख जताया। यूएन की प्रवजन एजेंसी ने ट्वीट करते हुए लिखा “आज हम एक महान व्यक्ति, एक नेता और एक दूरदर्शी के निधन पर दुख व्यक्त करते हैं। पीएम मोदी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्नान के निधन पर दुख जताया। पीएम ने ट्वीट किया, ‘हम नोबेल पुरस्कार विजेता और संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान के निधन पर गहरा दुख जताते हैं. कोफी अन्नान के रूप में दुनिया ने एक महान अफ्रीकी राजनयिक और मानवतावादी को ही नहीं खो दिया, बल्कि अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के हिमायती को भी खो दिया.’

पीएम मोदी ने कहा, ‘कोफी अन्नान को मिलेनीयम डेवलपमेंट गोल्स (MDGs) में अहम योगदान देने के लिए हमेशा याद किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदना उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

यूएन में पद संभालने वाले पहले अश्वेत थे अन्नान

आपको बता दें कि अन्नान ऐसे पहले अश्वेत व्यक्ति थे जिन्होंने दुनिया का सर्वोच्च राजनयिक पद संभाला था। उन्होंने इस पद पर 1997 से 2006 तक दो कार्यकाल पूरे किए। इसके बाद उन्होंने सीरिया में संयुक्त राष्ट्र के विशेष राजदूत के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने यहां संघर्ष का शांतिपूर्ण हल निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

2001 में मिला था नोबेल पुरस्कार

अन्नान को 2001 में संयुक्त राष्ट्र के साथ संयुक्त रूप से शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया। उन्हें यह पुरस्कार एक बेहतर संगठित और अधिक शांतिपूर्ण विश्व के लिए दिया गया।