Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पूर्व राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी का हँड़िया में माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत

हँड़िया प्रयागराज : कांग्रेस के नेता एवं कांग्रेस के वर्किंग कमेटी के सदस्य पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी का हँड़िया में किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनिल पांडेय के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।

जैसे ही प्रमोद तिवारी का काफिला हँड़िया बगहा में पहुँचा उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रमोद तिवारी जिंदाबाद प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते हुये कार्यकर्ताओं ने प्रमोद तिवारी को मालाओ से लाद दिया।

 

इस दौरान प्रमोद तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का किसान और नौजवान व्यापारी आशा भरी नजरों से प्रियंका गांधी ने जिस तरीके से लखीमपुर खीरी की घटना को बेनकाब किया है।जहाँ सपा और बसपा साफ हो चुकी है ।


भाजपा से लड़ने के लिए सिर्फ कांग्रेसी विकल्प है किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनिल पांडेय ने अपने नेता का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। और कहा इस बार हम अपनी सरकार पूर्ण बहुमत से ले कर रहेंगे देश जान चुका है

कि अब कांग्रेस ही हमे इन भ्रष्टाचार पार्टियों से बचा सकती है। जो सिर्फ केवल जाती और धर्म के नाम पर पार्टीयां चलाती है। भाजपा ने सिर्फ वादे किए है हम वादों के साथ साथ विकास भी करेंगे।

रिपोर्ट प्रदीप विशवकर्मा