Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

छठवीं बार राज्यसभा पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, सदस्यता की ली शपथ

नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधाममंत्री मनमोहन सिंह छठी बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने शुक्रवार को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली है। वे राजस्थान से निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सभापति के कक्ष में मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अहमद पटेल समेत कई कांग्रेसी वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस दौरान वहां मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकाल में भारत के लगातार दो बार भारत के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह छठवीं बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। वह पहले भी पांच बार राज्यसभा के सदस्य रहे हैं। हर बार वो पूर्वोत्तर के राज्य असम से राज्यसभा के लिए चुने जाते रहे हैं।

यह पहली बार है कि वह राजस्थान से राज्यसभा के लिए चुनकर आए हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता मदनलाल सैनी के निधन के बाद संसद के उच्च सदन की यह सीट खाली हो गई थी। राज्यसभा सांसद के लिए हुए उपचुनाव में डॉक्टर मनमोहन सिंह का चुना जाना पहले से ही तय माना जा रहा था। क्योंकि इसके लिए राजनीति का गणित पूरी तरह से कांग्रेस के पक्ष में ही था। सत्ताधारी कांग्रेस को राजस्थान में 119 विधायकों का समर्थन हासिल था।