Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तेज नारायण त्रिवेदी का हुआ निधन

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर खीरी।
चुनावी सरगर्मियां के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक पं. तेज नारायण त्रिवेदी का बुधवार की सुबह लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। जिसके बाद उनका परिवार उन्हें अंतिम संस्कार के लिए धौरहरा तहसील के उनके पैतृक गांव पंडित पुरवा लेकर पहुंचा है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के निधन के बाद कांग्रेसियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
 धौरहरा लोकसभा के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी स्वर्गीय तेज नारायण त्रिवेदी के परिवार से कांग्रेस किसी को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में है, ऐसे में उनके निधन के बाद एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। आपको बता दें कि करीब 93 साल के तेज नारायण त्रिवेदी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार की सुबह करीब 4 बजे उनका निधन हो गया। उनके पुत्र  आनंद मोहन त्रिवेदी ने  जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता स्वर्गीय तेज आज नारायण त्रिवेदी पांच बार विधायक रह चुके हैं। साथ ही वह जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी की शोभा भी बड़ा चुके हैं। उनके निधन के बाद न सिर्फ उनका परिवार शोकाकुल है बल्कि सभी पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। स्वर्गीय तेज नारायण त्रिवेदी राजनीति में अपनी अच्छी पकड़ के लिए भी जाने जाते थे। आनंद मोहन त्रिवेदी ने बताया कि 1957 में लेजिसलेटिव कांग्रेस से एमएलसी रहने के बाद उन्होंने 1962 में पहला विधानसभा चुनाव धौरहरा विधानसभा से ही जीता था। जिसके बाद 1967 मे लखीमपुर विधानसभा से विधायक रहे और इसके बाद 1969 में पुनः धौरहरा से विधायक बनने के बाद 1980 में पुनः धौराहरा विधानसभा से विधायक बने। इसके बाद 1991 में वह श्रीनगर से विधायक बने। 1987 से 3 साल जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। खीरी जिले में कांग्रेसी के परचम को लेकर चलने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के निधन पर प्रदेश सहित राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।