Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

यातायात नियमों का अपने व अपने परिवार के लिए पालन करें: पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन

सिरसा।।।।( सतीश बंसल ) ओढ़ा स्थित माता हरकी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ट्रैफिक कंट्रोल व रोड सेफ्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ.अर्पित जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की।

          कार्यक्रम के आरंभ में मुख्यातिथि डॉ. अर्पित जैन व प्राचार्य डॉ. कुलदीप कौर आनंद व अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित किया। इसके बाद प्राचार्य डॉ. कुलदीप कौर आनंद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छोटे-छोटे रूल -जाना ना भूल समूह गान से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद नुक्कड़ नाटक, प्रश्नोत्तरी व नृत्य कर विद्यार्थियों ने यातायात के नियमों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इसके बाद मुख्य अतिथि डॉ॰ अर्पित जैन ने माता हरकी देवी स्कूल के प्रयासों की सराहना करते हुए यातायात के नियमों के पालन का महत्व बताते हुए कहा कि हमें अपने व अपने परिवार के लिए यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने घर के बड़ों को यातायात के नियमों के पालन करने के लिए समझाएं। इसके बाद कुलभूषण शर्मा ने भी यातायात नियमों का महत्व समझाया व उन्हें पालन करने के लिए प्रेरित किया।                                                                            कार्यक्रम के अंत में सभी गणमान्य अतिथियों को डॉ. अर्पित जैन ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद प्राचार्य डॉ. कुलदीप कौर आनंद ने डॉक्टर अर्पित जैन को स्मृति चिन्ह देते हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद प्रेषित किया। डॉ. कुलदीप कौर आनंद ने सभी को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थी, शिक्षक व गैर शिक्षक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने पत्रकार वार्ता में आमजन से यातायात के नियमों के पालन की अपील की।  इस अवसर पर माता हरकी देवी के प्रबंधकीय कमेटी के अध्यक्ष मनिंद्र पाल सिंह बराड़, प्रबंधकीय कमेटी के सचिव सरदार मंदर सिंह,  प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित मेहता,  जिला अध्यक्ष पंकज सिडाना, जाने माने कलाकार संजीव शाद, ओढ़ा थाना प्रभारी कर्ण सिंह, ट्रैफिक थाना इंचार्ज बहादुर सिंह बहादुर सिंह, रोड सेफ्टी ऑफिसर सौरभ रोहिल्ला भी मौजूद थे।

 

ंसिरसा, 31 अगस्त