Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दमकल केंद्रों पर फायर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

सिरसा हरियाणा सरकार द्वारा गत 2 जनवरी को अग्निशमन विभाग को राजस्व विभाग में विलय करने की नोटिफिकेशन जारी करने के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश में दमकल कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में सिरसा में फायर यूनियन के जिला प्रधान राजेश खिचड़ की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने नारेबाजी कर रोष का इजहार किया। राजेश खिचड़ ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व अग्निशमन विभाग यूनियन

द्वारा विभाग को विलय करने के विरोध में जबरदस्त हड़ताल व विरोध करने के बावजूद सरकार हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। सरकार 2063 फायर ऑपरेटरों को भर्ती कर 5 से 20-20 साल से लगे दमकल कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखाने पर तुली हुई है। अग्निशमन विभाग संघ की राज्य कमेटी द्वारा सरकार के इस तुगलकी फरमान का सख्त विरोध करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार पीछे हटने को तैयार नहीं है तो कर्मचारी भी एक कदम पीछे नहीं हटेंगे। इसके लिए उन्हें चाहे जेल जाना पड़े या लाठियां खानी पड़े या मुकदमे दर्ज करवाने पड़े। इस मौके पर महासचिव सुखदेव सिंह, जिला सचिव राजेश जांगड़ा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।