Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

युवराज सिंह के खिलाफ दर्ज हुई FIR, यजुवेंद्र चहल पर जातिसूचक कमेंट करना पड़ा भारी

टीम इंडिया के युवा लेग स्पिनर यजुवेंद्र चहल के टिकटॉक वीडियो पर पिछले दिनों युवराज सिंह को जातिसूचक कमेंट करना भारी पड़ गया है। उनके खिलाफ हरियाणा के हिसार जिले में एक FIR दर्ज हुई है।

ये FIR एक दलित एक्टिविस्ट ने कराई है। दरअसल, युवराज ने पिछले दिनों चहल के टिकटॉक वीडियो को लेकर जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ काफी गुस्सा नजर आया।

युवराज सिंह माफी_मांगो हैशटैग भी टॉप ट्रेड में था। अब उसी टिप्पणी को लेकर हिसार जिले के एक्टिविस्ट और वकील रजत कल्सन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

युजवेंद्र चहल लॉकडाउन की शुरुआत में अपने परिवार के साथ सोशल मीडिया वेबसाइट टिकटॉक पर डांस और मौज-मस्ती वाले वीडियो खूब बना रहे थे। युवराज ने उनके इन्हीं वीडियो पर जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर कॉमेंट कर दिया। रजत काल्सन ने इसी तर्ज पर युवराज के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज कराई है।

रजत ने युवराज के साथ-साथ रोहित शर्मा को भी आरोपी बनाया है क्योंकि युवराज के इस शब्द के प्रयोग के दौरान वह भी हंस रहे थे। रजत ने युवराज सिंह की गिरफ्तारी की मांग की है।

बता दें, कोरोना के बाद से युवराज का नाम दो विवादों में आ चुका है। इससे पहले युवी का नाम तब विवादों में आया था जब उन्होंने कोरोना रिलीफ़ के लिए शाहिद आफरीदी के फाउंडेशन की मदद की थी।

हालांकि बाद में आफरीदी के भारत विरोधी बयानों पर पूर्व क्रिकेटर ने आफरीदी से नाता तोड़ने की बात कही। अब चहल के वीडियो को लेकर टिप्पणी कर युवी कानूनी पचड़े में फंस गए हैं।