Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राजस्थान : नाबालिग बेटी को जंजीरों में बांधकर बार-बार दुष्कर्म कर रहा था पिता

 

राजस्थान के जालोर में सिर शर्म से झुका देने वाला मामला सामने आया है। यहां 14 साल की एक लड़की ने पुलिस में अपने ही पिता के खिलाफ जंजीरों में बांधकर बार-बार रेप करने का केस दर्ज कराया है। नाबालिग बेटी का आरोप है कि उसने पिता को किसी और महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था जिसके बाद से पिता उसके साथ ये दरिंदगी कर रहा था।

दिल दहला देने वाला ये मामला जालोर के बागोड़ा थाने का है। जहां एक 14 साल की किशोर बालिका को उसके अपने ही पिता ने जंजीरों में बांधे रखा और दुष्कर्म करता रहा। इस मामले में पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और बालिका सोमवार को किशोरी का मेडिकल करवाया गया।

थाना प्रभारी गिरधर सिंह ने बताया कि लड़की के मामा ने बताया कि उसकी बहन की शादी आरोपी के साथ हुई थी, लेकिन वह उससे मारपीट करता था। जिससे दोनों के संबंध टूट गए। बाद में महिला ने दूसरी जगह शादी कर ली लेकिन उसकी बेटी अपने पिता के साथ ही रहने लगी। जब से उसकी मां गई तब से उसके पिता ने लड़की को जंजीरों में जकड़कर रखना शुरु कर दिया। शुक्रवार को पीड़ित लड़की बड़ी ही मुश्किल से अपने दरिंदे पिता के चंगुल के निकल कर अपने ननिहाल पहुंची और अपना दर्द भरा हाल बयां किया। जिसके बाद उसके मामा उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे। इस मामले में पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।