Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पिता बना हैवान, अपनी ही सौतेली बेटी से किया दुष्कर्म

 

 

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक सौतेले पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शनिवार को काम से वापस लौटने पर पीड़ित ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाने पहुंची मां-बेटी ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से आरोपित फरार है।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने शौहर की मौत के बाद हुमायूं नगर निवासी शाहिद से दूसरा निकाह किया था। महिला की पहले पति से 17 वर्षीय बेटी भी है, जो अब अपनी मां के साथ सौतेले पिता के घर में रह रही थी। महिला एक नर्सिंग होम में काम करती है।

महिला ने बताया कि शुक्रवार की रात वह अपने काम पर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके दूसरे शौहर ने घर में सो रही उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को कुछ बताने की सूरत में जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। आज सुबह महिला घर वापस लौटी तो बदहवास बेटी ने उसे आपबीती सुनाई। ये सुनकर महिला के होश उड़ गए।

इसके बाद पीड़ित किशोरी को लेकर उसकी मां लिसाड़ी गेट थाने पहुंची और आरोपित शौहर के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है और आरोपित की तलाश की जा रही है।