Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पिता ने 15 साल तक दो बेटियों से किया दुष्कर्म, मां भी दे रही थी साथ

 

 

 

 

 

लखनऊ। लखनऊ में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक पिता अपनी दो बेटियों के साथ 15 साल से दुष्कर्म कर रहा था। पिता की दरिंदगी की शिकार छोटी बेटी ने आशा ज्योति केंद्र से मदद की गुहार लगाई। इसके बाद पूरा मामला सामने आया। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित अन्‍य धाराओं के तहत एफआइआर दर्ज कर ली है। साथ ही दोनों बहनों को आरोपी पिता के चंगुल से मुक्त करा लिया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिछले 15 साल से अपनी बेटियों से दुष्कर्म कर रहा था। आशा ज्योति केंद्र की प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया कि पिता की दरिंदगी और खौफ को दरकिनार कर आखिरकार दोनों बहनों ने आवाज उठाई और आशा ज्योति केंद्र से मदद की गुहार लगाई।

अर्चना सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद आरोपी की 22 वर्षीय बड़ी बेटी से संपर्क किया गया। काउंसिलिंग करने के बाद युवती ने पिता की करतूत के बारे में जानकारी दी। इसके बाद टीम ने रविवार को युवती और उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बहन को पिता के चंगुल से मुक्त कराया।

पीड़ित बहनों के अनुसार, आरोपित पिता मारपीट कर यौन शोषण करता था और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देता था। उसकी मां को पूरे मामले की वर्षों से जानकारी थी। शिकायत करने पर मां लोकलाज का भय दिखाकर खामोश कर देती थी। पुलिस इस मामले में आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।