Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पिता ने बेटी से 6 साल तक किया दुष्कर्म

 

 

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। एक पिता की हवस ने पुत्री को भी अपना शिकार बना लिया। पिता व पुत्री के रिश्ते को कंलकित करने वाला यह 49 वर्षीय पिता पिछले 06 वर्षों से अपनी पुत्री से दरिंदगी कर रहा था। ज‍िसे पीड़‍िता की श‍िकायत पर शन‍िवार को पुल‍िस ने ग‍िरफ्तार कर कोर्ट में पेश क‍िया, जहां से उसे जेल द‍िया गया।

यह घटना पुलगांव थाना क्षेत्र के एक गांव की है। लोकलाज के भय से शांत बैठी पुत्री का अंतत: शुक्रवार को सब्र टूटा और जब उसने अपनी मां के साथ पुलिस थाना पहुंचकर अपनी आप बीती सुनाई तो पुलिस भी हैरान हो गई। पीड़‍ित पुत्री की रिपोर्ट पर आरोपी पिता के खिलाफ पुलिस पासको एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी पिता को गि‍रफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़‍िता 19 वर्ष की है। जब वह 13 वर्ष की थी, तब से उसका पिता उससे हैवानियत कर रहा था।