Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

हैवानियत : पिता ने किया दुष्कर्म, बेटी ने बच्चे को दिया जन्म

बिजनौर। एक कलयुगी पिता ने रिश्तों की मर्यादा तार-तार करते हुए अपनी ही सगी अविवाहित बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी के बच्चा होने के बाद सारा मामला खुला। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने तहरीर देकर गांव का माहौल बिगड़ने का अंदेशा जताया। गांव में हुई पंचायत में बेटी ने पिता पर ही दुष्कर्म का आरोप दोहराया। पुलिस मामले में जांच जारी होने की बात कह रही है।

बिजनौर जिले के नांगलसोती थानाक्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति की दो शादियां हुई हैं। वह अपनी अविवाहित बेटी से लगातार दुष्कर्म करता आ रहा था। जिसके चलते बेटी गर्भवती हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को बेटी को समय से पहले ही डिलवरी हो गई। जानकारी होने पर पूरे क्षेत्र में यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई।

जानकारी के अनुसार पंचायत में आरोपी ने अपने एक रिश्तेदार पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। लेकिन, बेटी ने लोगों के सामने बाप पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया। जिसके बाद पंचायत ने पांच लोगों को नामित कर इस मामले में थाने पहुंचकर एक तहरीर दी। तहरीर में आरोपी के इस कुकर्त्य के चलते गांव का माहौल बिगड़ने का अंदेशा जताते हुए कार्रवाई की मांग की गई।

नांगलसोती थाना इंचार्ज ने तहरीर पर संज्ञान लेते हुए हल्का दरोगा को जांच सौंप दी। हल्का दरोगा वली मोहम्मद ने गांव पहुंचकर मामले की तहकीकात की। उनका कहना है कि मामले की अभी जांच की जा रही है।

नवजात को बेचने की रही चर्चा

नवजात को किसी को बेच देने की चर्चा भी काफी जोरों पर रही। रात में ही नवजात को किसी को दे दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के समय नवजात आरोपी के घर पर नहीं था। बाद में मामला उछलने पर नवजात को वापस लाया गया।

पहले भी रही है ऐसे आरोपों की चर्चा

आरोपी पिता के ऊपर बेटी से दुष्कर्म के आरोप पहले भी चर्चा में रहे हैं। बताया गया कि आरोपी की दो शादियां हुई हैं। दो-तीन साल पहले उसकी पहली पत्नी से पैदा हुई बेटी भी विवाह से पहले ही गर्भवती हो गई थी, जिस समय उस पर आरोप लगा था। लेकिन, मामला पुलिस में पहुंचता उससे पहले ही उसका निकाह कर दिया गया। अब उसकी दूसरी पत्नी से हुई बेटी ने उस पर आरोप लगाया है।