Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बहू को बंधक बनाकर ससुर ने किया दुष्कर्म

 

रायबरेली। बहू को बंधक बनाकर ससुर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।

नसीराबाद थाना क्षेत्र में एक गांव की महिला ने अपने ससुर के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि काफ़ी दिनों से उसका ससुर उसको ससुराल में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा। इस बात की शिकायत जब उसने पति से की तो पति ने सास और ननद के साथ मिलकर उसे बुरी तरह पीटा। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके पास इसका वीडियो भी है। पीड़ित ने किसी तरह इसकी जानकारी अपने पिता को दी। शुक्रवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ससुर अशोक कुमार, पति नीरज, सास गीता व ननद वर्षा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कार्यवाहक थानाध्यक्ष पुरषोत्तम दास के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।