Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कर्ज में डूबे किसान की सदमे में हुई मौत

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर-खीरी।
  • शारदा नदी के विकराल कटान में एक किसान की 6 एकड़ भूमि और मकान समा गए। इसी सदमे के कारण उसे हार्ट अटैक आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
  • भीरा थाना क्षेत्र की चौकी बिजुआ इलाके के जंगल नंबर सात निवासी किसान रविन्द्र प्रकाश का कुछ दिनों पहले शारदा नदी के बिकराल कटान में मकान समेत 6 एकड़ गन्ने की खड़ी फसल जलमग्न हो गयी थी। नदी के कटाना से प्रभावित किसान रविन्द्र अपने परिवार को लेकर गांव से पलायन कर पास के गांव प्रतापटांडा में रह रहा था। परिजनों ने बताया रविन्द्र प्रकाश कर्जे में भी डूबा था। जिस पर स्टेट बैंक का 3 लाख का कर्ज था।
  • यही चिंता दिनों दिन उसे सता रही थी। वेटियो की शादी कैसे होगी और वह बैंक का कर्ज कैसे चुकाएगा। जमीन कटने के बाद उसके पास कर्ज चुकाने के लिए कोई जरिया नहीं बचा था।  म्रतक के बेटे दिनेश ने बताया पिता जी सुबह शौच के लिए गए।
  • शौच कर आए और घर चारपाई पर बैठे गए। अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा। जिससे उनकी मौत हो गयी है। पीड़ित ने भीरा थाने में तहरीर देकर पोस्ट मार्टम कराने की गुहार लगाई है।
  • घटना की जानकारी मिलते ही पलिया एसडीएम एस सुधाकरन म्रतक के परिवार से मिलने पहुंचे।
  • मामले पर जानकारी देते हुए एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि किसान की मौत पैरालिसिस अटैक से हुई है। मृतक किसान को पहले भी यह अटैक पड़ चुका है।
  • वह लंबे समय से बीमारी से ग्रसित था  जिस क्षेत्र में बाहर रहता है वहां बाढ़ आई है। किसान को राहत सामग्री प्रशासन द्वारा दी जा चुकी है साथ ही अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है|

वीडियो: