Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

फेसबुक फ्रेंड ने महिला से किया दुष्कर्म

 

 

मुंबई। मुंबई की रहने वाली 32 वर्षीय एक महिला ने पालघर जिले के विरार क्षेत्र के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर विरार पुलिस ने गुरुवार को मामला दर्ज कर लिया है।

मुंबई के अंधेरी स्थित चकाला क्षेत्र में रहने वाली 32 वर्षीय महिला ने विरार पुलिस को बताया कि जून 2017 में फेसबुक पर उसकी पहचान विरार पूर्व के साईनाथ नगर निवासी योगेश नामदेव नाईक से हुई थी। कुछ दिनों बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी। महिला शादीशुदा व उसकी एक बेटी है। यह बात योगेश को पता थी। योगेश ने महिला को विरार अपने घर बुलाया और उससे शादी करने की बात कही। इस दौरान नाईक ने महिला से शारीरिक संबंध बनाए। हाल में जब महिला ने उससे शादी की बात कही तो नाईक ने महिला के साथ मारपीट की और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376(2)-एन, 420, 323, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।