Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

संबंधित क्षेत्र को अधिकृत क्षेत्र घोषित करने पर आभार व्यक्त किया

सिरसा।(सतीश बंसल)   नगर के बड़े भूभाग को अनाधिकृत करने का मामला वरिष्ठ नेता जगदीश चोपड़ा द्वारा
उठाने पर मुख्य सचिव की त्वरित कार्रवाई से 18 घंटे में समाधान कर दिया।
बता दें कि मंडी क्षेत्र में सीसी1, सीसी2, सीसी3,  एससीएफ, अरांउड मंडी, जनता भवन रोड, एडिशनल मंडी सहित
बडा क्षेत्र अनाधिकृत हो गया था। 1960 के दशक से मंडी टाउनशिप को बेचा गया। बाद में मंडी टाउनशिप द्वारा
विकसित क्षेत्र का हुडा में विलय हो गया। 2020-21 में हुडा को विकसित क्षेत्र स्थानीय निकाय में स्थानान्तरित हो
गया। अज्ञात कारण से स्थानीय निकाय में उपरोक्त क्षेत्र अनाधिकृत दर्ज हो गया। जिस से इस क्षेत्र की रजिस्ट्रियां,
खरीद बेच, पट्टे, रहन, ऋण सुविधा इत्यादि भी कार्रवाई रोक दी गई। भरसक प्रयास के बावजूद भी समाधान नहीं
हो पाया।

नगर के प्रतिष्ठित व स्थानीय निवासियों ने मामला मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चौपडा के
संज्ञान में लाया। चोपड़ा ने रात्रि में ही मुख्य सचिव संजीव कौशल के संज्ञान में मामला लाया दिया। चोपड़ा ने सिरसा
व चंडीगढ़ समस्त अवरोधों को दूर करते हुए संबंधित क्षेत्र को अधिकृत क्षेत्र घोषित कर दिया। इससे क्षेत्रवासियों
धर्मपाल मेहता ,कृष्ण मेहता, अजय कालरा, विजय कोचर, सत प्रकाश गोयल, गुलशन कुमार ,आदिश जैन, अमीश
मोहता, विनोद कुमार ,वीरेंद्र कुमार कस्वा, राजेंद्र अरोड़ा ,मिंटू शर्मा, गगन खुराना ,जुगल किशोर, महेंद्र कुमार
,विनोद कालड़ा में खुशी की लहर है। वे चोपड़ा निवास पर पहुंचे और जगदीश चोपड़ा का आभार व्यक्त किया। चोपड़ा
ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्या लंबे समय से थी और कई बार स्थानीय अधिकारियों से भी गुहार लगाई लेकिन
कोई हल नहीं निकला। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ईमानदार छवि के मुख्यमंत्री है। सभी समस्याओं के निदान
में जुटे है।