Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सपा परिवारवाद में मस्त, बसपा में बिना पैसे के नहीं मिलता टिकट : केशव मौर्य

 

 

अम्बेडकर नगर। कांग्रेस को कोई पूछने वाला नहीं है। कांग्रेस के नेता पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की भाषा बोल रहे हैं। इनको देश से नहीं दुश्मन देशों से लगाव है। यह बातें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने जलालपुर विधान सभा उपचुनाव के दौरान मालीपुर के मोतीलाल इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि पचास साल तक सपा व बसपा की सरकार नहीं आने वाली है। सपा ने समाजवाद की परिभाषा परिवारवाद कर दी है, जबकि बसपा में बिना पैसे के किसी को टिकट नहीं मिलता। पैसा देकर टिकट लेने वाला अपना विकास करेगा या क्षेत्र का।

अब वो दिन दूर नहीं जब पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत का हिस्सा होगा : केशव मौर्य

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। गरीबों व किसानों के लिए खजाने का मुंह खुला हुआ है। आने वाले दिनों में बिना घर व बिजली के कोई नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार ने भ्रष्टाचार के विरूद्ध चुन-चुन कर कार्यवाही की है। भ्रष्टाचारियों पर हर हाल में कार्यवाही होगी।

उन्होंने कहा कि केन्द्र में दोबारा भाजपा की सरकार बनने पर कश्मीर से धारा 370 व 35 ए को हटा दिया गया। कश्मीर में कहीं भी खून नहीं बहा। अगर खून बहा तो वह आतंकियों का था। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वह राजेश सिंह को जिता कर भेजें, जलालपुर में विकास की गंगा बहेगी।
जनसभा के दौरान ही जिला पंचायत अध्यक्ष मिंटू सिंह व सपा नेता केके मिश्र तथा विंध्याचल सिंह को भाजपा में शामिल किये जाने का ऐलान किया गया।