Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अभियंता दिवस पर उससे जुड़ी जाने खास बात, इसलिए मनाई जाती है अभियंता दिवस

अभियंता दिवस मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य देश के अंदर नई तकनीकी के विकास को बढ़ावा देना और उसके प्रति लोगों को जागरूक करना होता है l अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे अभियंताओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए इस दिवस को प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर के दिन अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है l

डॉ. एम विश्वेश्वरैया के जन्म दिवस के उपलक्ष में मनाया जाता है अभियंता दिवस-

15 सितंबर 1860 ने कर्नाटक के कोलार जिले में जन्मे भारत के महान अभियंता भारत रत्न डॉक्टर एम विश्वेश्वरैया के जन्म दिवस के उपलक्ष में भारत सरकार द्वारा पहली बार 1968 में इस दिन को अभियंता दिवस के रूप में घोषित किया गया था l इसके बाद से देशभर में प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर को अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाने लगा l

डॉ. एम विश्वेश्वराया रात देश के लिए योगदान- भारत रत्न महान अभियंता डॉक्टर एम विश्वेश्वरैया का भारत देश के विकास के लिए एक अहम योगदान माना जाता है l एक महान इंजीनियर होने के नाते इन्होंने देश के अंदर कई सारे बांध का निर्माण करवाया था जिसमें मैसूर में कृष्णराज सागर बांध, ग्वालियर में तिगरा बांध और पुणे के खड़कवासला जलाशय में बांध काफी विशेष माने जाते हैं l

डॉ. एम विश्वेश्वराया ने हैदराबाद सिटी का कराया था निर्माण-

महान इंजीनियर भारत रत्न डॉ. एम विश्वेश्वराया को हैदराबाद सिटी के निर्माण कराने का मुख्य श्रेय दिया जाता है l इसके साथ ही एम विश्वेश्वराया ने ही यहां पर बाढ़ सुरक्षा प्रणाली भी तैयार की थी l

मॉडर्न मैसूर स्टेट के जनक माने जाते हैं विश्वेश्वराया-

भारत रत्न महान अभियंता डॉक्टर एम विश्वेश्वराया को मॉडर्न मैसूर स्टेट का जनक माना जाता है क्योंकि इन्होंने देश के विकास और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मैसूर सरकार के साथ मिलकर देश के अंदर अनेक फैक्ट्रियां और शिक्षण संस्थानों का स्थापना कराया था l

निर्माण कराए गए फैक्ट्रियों और शिक्षण संस्थाओं के नाम-

डॉक्टर एम विश्वेश्वराया के द्वारा निर्माण कराए गए फैक्ट्रियों और शिक्षण संस्थाओं मे मैसूर साबुन फैक्ट्री, मैसूर आयरन एंड स्टील फैक्ट्री, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, मैसूर चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स और विश्वेश्वरैया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग मुख्य रूप से आज भी चर्चित है l