Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर जताया रोष

सिरसा

जिला कार्यकारिणी सर्वकर्मचारी संघ सिरसा के नेतृत्व में शुक्रवार को पुरानी पेंशन
बहाल करवाने के लिए, हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग करवाने, विभिन्न विभागीय कर्मचारी संगठनों के
साथ गेट मीटिंग की गई।  मीटिंग में भविष्य में सरकारी विभागों को निजीकरण से बचाने के लिए, कच्चे
कर्मचारियों को पक्का करवाने के लिए, ठेका प्रथा बन्द करवाने के लिए तथा पक्की सरकारी भर्ती से खाली पड़े पदों
को भरने के लिए, एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया गया। सबसे पहले बस स्टैण्ड सिरसा में रोडवेज
यूनियन के साथ बैठक की, उसके बाद सिंचाई विभाग में बैठक कर नारेबाजी की। इसी कड़ी में जनस्वास्थ्य विभाग
में मीटिंग रखी गई। उसके बाद नगरपालिका के कर्मचारयों से रू-ब-रू हुए। इसी क्रम में जिला स्वास्थ्य के


कर्मचारयों के साथ गेट मीटिंग का आयोजन किया जिसमें सभी कर्मचारी साथियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया तथा
भविष्य के आन्दोलनों में जोर-शोर से भाग लेने और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए हर प्रकार से सहयोग
का पूर्ण भरोसा दिलाया गया। इस अवसर पर यूनियन नेता सोहन सिंह रंधावा, पुरषोत्तम शास्त्री, महेंद्र शर्मा,
राजकुमार शेखुपुरिय, मास्टर वीर सिंह, मदन लाल खोथ, अशोक पटवारी, रमेश सैनी, सुखदेव सिंह, पृथ्वी सिंह
चाहर, निर्मल सिंह, संजय शर्मा, रोहतास शर्मा, रमेश कुमार, ओमप्रकाश, मनोज अटवाल, नरेश कुमार, भीम सिंह
चक्कां, चमन लाल स्वामी, सीते सिंह, रिछपाल सिंह, शिवराज, हिम्मत सिंह ढांडा, पृथ्वी सिंह चौहान, देवीलाल
ब्लैक स्मिथ, शेर सिंह, विनोद लांबा, सुभाष चंद्र, जगदीश चंद्र, सज्जन कुमार, लादूराम, महेंद्र सिंह, प्रेम सिंह,
रमेश कुमार, राजेंद्र कुमार, भीखा राम, आनन्द शर्मा उपस्थित रहे।