Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अर्थव्यवस्था की उड़ गई धज्जियां, छोटे व्यापारी बहा रहे आंसू : राहुल गांधी

 

 

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर चुनावी दंगल में हैं। सोमवार को वह हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मेवात के नूह में प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा है, अर्थव्यवस्था की धज्जियां उड़ गई हैं, छोटे व्यापारी रो रहे हैं।

राहुल गांधी ने नूह में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि मन की बात की जगह मैं करना चाहता हूं काम की बात। पूरे राज्य की हालत खस्ता हो चुकी है। अर्थव्यवस्था की धज्जियां उड़ गई हैं, छोटे व्यापारी रो रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर चुनावी दंगल में हैं। सोमवार को वह हरियाणा में पार्टी उम्मीदवारों का प्रचार कर रहे हैं। उनकी चुनावी सभा मेवात इलाके वाले नूह में हो रही है। वैसे कांग्रेस पार्टी हरियाणा में आपसी कलह से जूझ रही है। ऐसे में राहुल गांधी के सामने चुनौती होगी कि वह कैसे इस समस्या से पार पाते हैं।