Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

डॉ. पीयूष शर्मा को मिला मानद डॉक्टरेट पुरस्कार-2022

सिरसा।( सतीश बंसल )    डॉ. पीयूष शर्मा ने मेजिक बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज करवाते हुए मानद डॉक्टरेट
पुरस्कार-2022 हासिल किया है। पीयूष ने इस सिलसिले में बताया कि उसे एथिकल हैकिंग के बारे में अच्छी
जानकारी है। मौजूदा दौर सोशल मीडिया का दौर है।

हर व्यक्ति सोशल साइट्स अकाउंट चलाता है। ऐसे में कुछ
गलतियां हो जाती है, जिसका लाभ हैकर्स उठाते है। ऐसे में वे समय-समय पर लोगों को जागरूक भी करते है। इसी
क्रम में उन्होंने एथिकल हैकिंग के संबंध में रिकार्ड बनाते हुए मेजिक बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज करवाया है। उसे
मानद डॉक्टरेट पुरस्कार-2022 हासिल हुआ है। बता दें कि सिरसा निवासी पीयूष शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया में
बतौर साइबर सिक्योरिटी व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्सपर्ट व आईकॉन चंडीगढ़ में काम कर रहे है।