Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

क्या आपको सचमुच प्यार है या है कुछ और जानिए ऐसे

रिलेशनशिप/18+ डेस्क|

यंग ऐज में ऐसा अक्सर होता है, जब हम इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि हम जिसके साथ रिलेशनशिप में हैं, हम उसे वाकई प्यार करते हैं या यह सिर्फ आकर्षण है! बात तब और बिगड़ जाती है, जब एक पार्टनर शादी करना चाहता है और दूसरा अपने रिश्ते को लेकर श्योर ही नहीं हो पाता…

प्रपोजल और डेटिंग से आगे बढ़कर बात सेक्स तक पहुंच जाती है। सब कुछ ठीक चल रहा होता है लेकिन कंफ्यूजन बना रहता है कि क्या यह प्यार है या सिर्फ लस्ट है। लव और लस्ट का कंफ्यूजन यंगस्टर्स को बहुत परेशान करता है।

  • काउंसलर्स के अनुसार, प्यार और आकर्षण दो तरह के होते हैं। पहला जो पहली नजर में हो जाता है, किसी को देखा और लट्टू हो गए। इसे आप लव ऐट फर्स्ट साइट भी कहते हैं। जबकि दूसरा होता है, जो वक्त के साथ धीरे-धीरे बढ़ता है।
  • प्यार के रिश्ते में भी इंवेस्टमेंट की जरूरत होती है। यहां हम मटीरियलिस्टिक इंवेस्टमेंट की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि वक्त और इमोशन का इंवेस्टमेंट भी इसमें शामिल है। केवल फिजिकल अटैचमेंट से बात नहीं बनती। रिश्ते इमोशन से चलते हैं। इसलिए सेक्शुअल लाइफ पर जोर न देकर अपनी बॉन्डिंग मजबूत बनाने पर जोर दें।
  • अगर आप अपने रिश्ते को लेकर कंफ्यूज हैं कि यह लव है या लस्ट और क्या आपको इस रिश्ते को शादी का रूप देना चाहिए? तो इन बातों पर ध्यान देना होगा, आप सोचें कि क्या आपको अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद है? या आपको उसकी जरूरत तभी महसूस होती है जब आप फिजिकल होना चाहते हैं?