Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाया कुमारी शैलजा का जन्मदिन

सिरसा।।( सतीश बंसल इंसां ) जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा का जन्मदिन स्थानीय कांग्रेस भवन में हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह हवन यज्ञ किया गया। उसके बाद केक काटा गया। तत्पश्चात पौधारोपण किया गया। इसके बाद भाई कन्हैैया आश्रम में फल वितरित किए। भाई कन्हैया आश्रम के बच्चों ने शैलजा की लंबी उम्र की कामना करते हुए कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोडी व पूर्व मंत्री  जगदीश नेहरा ने कुमारी शैलजा के कांग्रेस को समर्पित समय को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कुमारी शैलजा कांग्रेस से लंबे समय से जुड़ी हुई है और उनके जीवन का एकमात्र उद्देश्य जनहित है। इसी कड़ी में वे सदैव आगे रहती है। आज उनके जन्मदिन को हर्षोल्लास से मनाने कार्यकर्ता पहुंचे है और दीघार्यु की कामना कर रहे है। गोपीराम चाड़ीवाल ने मंच का संचालन करते हुए कहा कि शैलजा कई अहम पदों पर रही है। केंद्र में मंत्री भी रह चुकी है। हरियाणा कांग्रेस में अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुकी है। मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की सदस्य भी है। इस मौके पर सुरेंद्र बांसल, लादूराम पुनिया, सतपाल मेहता, सुरजीत भावदीन, रतन गेदर, महिलाध्यक्ष उर्मिल भारद्वाज, बलविंद्र सरपंच, पालासिंह कंबोज, रिछपाल पंधु, केशव गोयल, रणबीर सिंह बेनीवाल, राजेश चाड़ीवाल,  कुलवंत कौर गुड्डी, मनजीत कौर मत्तड़, बलजिंद्र सिंह, मास्टर हरी सिंह, जगदीश कंबोज, सहीराम सहारण, वेदपाल डांगी, छोटू राम सहारण, शमिंद्र सिंह बराड़, अमृत सिंह गिल, बब्बू पुरेवाला, कमल कांटीवाल, आरसी लिंबा, परमानंद, वेदपाल रूपावास, बृजलाल घोडिल्ला, शिमला रानी, सुनीता मेहता, भुवनेश मेहता, राधेश्याम मेहता, जीतराम लूणा, तरसेम लाल, गुरमेल सिंह रोडी, बलबीर सिंह खोसा, एनसी पनिहारी, सुखदेव सिंह, चन्द सिंह, आदराम, हंसराज बिश्रोई, अशोक चिंडालिया, प्रेम शर्मा, संगीत कुमार भी मौजूद थे।