Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

55 देशों पर था सीधा कंट्रोल, 14 देश तक सिमटा ब्रिटिश साम्राज्य महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मौत

एलिजाबेथ द्वितीय 1952 में ब्रिटेन की महारानी बनीं थी, उस दौरान ब्रिटिश साम्राज्य 55 देशों तक फैला था। वहीं साल 2022 आते-आते ब्रिटिश साम्राज्य 14 आइलैंड तक सीमित हो गया। वहीं 1920 में ब्रिटेन का 70 देशों और आइलैंड पर शासन था। जब ब्रिटेन की महारानी बनीं तो उस वक्त उनकी उम्र 26 साल थी।

हालांकि यह वो दौर था जब ब्रिटेन साम्राज्य का सूरज ढलान की तरफ बढ़ रहा था। फिलहाल इस वक्त भी ब्रिटेन का करीब 55 देशों और आइलैंड पर कब्जा था। उन्होंने अपने स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल पर अंतिम सांस ली। फॉर्च्‍यून मैगजीन के अनुसार महरानी एलिजाबेथ अपने पीछे करीब 500 मिलियन डॉलर (39.8 अरब रुपयों) से अधिक की संपत्ति छोड़ गईं हैं। एलिजाबेथ के निधन पर भारत में भी एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इसको लेकर गृह मंत्रालय ने जानकारी दी