Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मंडल स्तरीय कला एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के आवेदन 30 तक : डीआईपीआरओ

सिरसा, 20 मई।-((सतीश बंसल ) आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में प्रदेश में 6 मंडलों हिसार, गुरुग्राम, करनाल, अम्बाला व फरीदाबाद मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा तथा हरियाणा कला परिषद द्वारा हरियाणवी लोक कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहन देने के लिए इन प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। अब प्रतियोगिता के आवेदन के लिए 30 मई, 2022 है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र ने इस बारे में बताया कि निष्पादन कला (संगीत, नृत्य, रंगमंच) एवं दृश्य कला (चित्रकला, मूर्तिकला) संबंधी कलाकार आज अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन विभाग की ई-मेल आईडी   पर भिजवाए जा सकते हैं। प्रतिभागी कलाकार हरियाणा का निवासी होना अनिवार्य है और जिस मंडल का निवासी है वह उसी मंडल से संबंधित प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन कर सकता है।


उन्होंने बताया कि संगीत कला विद्या में एकल हरियाणवी लोक गीत, हरियाणवी गीत व रागनी और समूह हरियाणवी लोक गीत की प्रस्तुति दी जा सकती है। नृत्य कला विद्यालय में एक हरियाणवी, नृत्य व लोक नृत्य और समूह हरियाणवी नृत्य व लोक नृत्य। इसी प्रकार रंगमंच कला विद्या में एकल मोनो एक्टिंग और समूह स्किट सामाजिक विषयों पर दी जा सकती है। इसी प्रकार दृश्य कला विद्या में हरियाणवी संस्कृति पर चित्रकला और मूर्तिकला बनाई जा सकती है। विस्तृत जानकारी के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा चंडीगढ़ में सम्पर्क किया जा सकता है।