Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा व बिजली मंत्री से मिला किसानों का प्रतिनिधिमंडल रणवीर गंगवा बहुचर्चित केस होंगे वापिस: लखविन्द्र सिंह

सिरसा। ।।।।(सतीश बंसल ) रणवीर गंगवा चर्चित केस मामले में भारतीय किसान एकता बीकेई अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख की चंडीगढ़ में हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा के निवास स्थान पर रणवीर गंगवा व हरियाणा बिजली व जेल मंत्री चौधरी रणजीत चौटाला के साथ मीटिंग हुई। बीकेई मीडिया प्रभारी गुरलाल भंगू ने बताया कि किसान आंदोलन के दौरान देश भर के किसानों के केंद्र व सभी राज्य सरकारों द्वारा किए गए सभी केस वापसी के भारत सरकार के ऐलान के बाबजूद भी डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा व अन्य बीजेपी नेताओं के चौधरी देवीलाल विश्व विद्यालय में विरोध प्रदर्शन मामले में दर्ज केस जो अभी तक लंबित थे, उसकी वापसी के निर्देश खुद रणवीर गंगवा द्वारा मीटिंग के बाद प्रशासनिक अधिकारियों को दे दिए गए थे। उन्होंने बताया कि इस केस में किसानों पर राजद्रोह, इरादा कत्ल सहित अन्य संगीन धाराएं लगाकर मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसको लेकर किसानों की कई बार जिला प्रशासन के साथ मीटिंग के बाद भी यह केस लम्बित थे। इसी के रोष स्वरूप बीते दिनों जिला सिरसा ब्लॉक ओढ़ां में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की रैली के मौके पर बीकेई की तरफ  से मुख्यमंत्री का विरोध करने का एलान किया गया था।

इस ऐलान के बाद सिरसा के उपायुक्त अजय सिंह तोमर व पुलिस अधीक्षक डा. अर्पित जैन ने उन्हें स्पैशल मीटिंग के लिए आमंत्रित किया। उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने उन्हें विश्वास दिलाया था कि वे इस विषय पर जल्द ही उनकी हरियाणा सरकार से बैठक करवाएंगे। आज बैठक के बाद किसानों पर सभी दर्ज केस वापस करने को लेकर सहमति बनी। इस मौके पर प्रधान लखविंद्र सिंह के साथ बीकेई प्रदेश महासचिव गुरप्रीत सिंह गिल, राज्य कार्यकारिणी सदस्य अंग्रेज सिंह कोटली, महेंद्र सिंह चहल, बलकौर सिंह फग्गू, जसवीर सिंह फग्गू मौजूद रहे।