Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दीपवीर शादी की पहली सालगिरह पर वेंकटेश्वर मंदिर, वायरल हो रही ट्रेडिशनल तस्वीरें

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर दोनों तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

‘दीपवीर’ की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दीपिका ने लाल रंग की साड़ी, गोल्डन बाला और हैवी ज्वेलरी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी।

वहीं रणवीर ने क्रीम कलर का शेरवानी पहनी थी। रणवीर ने गोल्डन रंग की प्रिंटेट कोटी के साथ लाल रंग की चुन्नी भी लिया हुआ था। वहीं कानों में बाली और चश्मा लगाए रणवीर डैशिंग लग रहे थे।

दीपिका पादुकोण ने शेयर की फोटो

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने पति और अभिनेता रणवीर सिंह के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। उस फोटो में दोनों ट्रेडिशनल लुक में दिख रहे हैं।

deepika ranveer

दीपिका ने रणवीर सिंह को टैग कर कैप्शन लिखा-‘हम अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं, इस अवसर हम भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद चाहते हैं। आप सभी का प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद!

deepika ranveer

दीपिका पादुकोण इंडियन फैन क्लब  ने भी उनकी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने छह साल के रिलेशनशिप के बाद 14 नवम्बर 2018 को शादी कर ली थी। आज उनकी शादी को एक साल पूरे हो गए।