Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दीपोत्सव : अयोध्या में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 5.51 लाख दीयों से रोशन हुई रामनगरी

 

 

अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव के तहत शनिवार को एक नया वर्ल्ड रेकॉर्ड बन गया है। अयोध्या में 5 लाख 51 हजार दीप जलाए गए, जिनमें से राम की पैड़ी पर ही अकेले 4 लाख 10 हजार दीये जलाए गए। पिछली बार 3 लाख 21 हजार दिये जलाए गए थे। गिनेस बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स की टीम ने अयोध्या पर रेकॉर्ड दियों के जलाए जाने घोषणा की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस वर्ल्ड रेकॉर्ड के लिए अयोध्या के सभी लोगों और संत समाज को बधाई दी।

राम की नगरी अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां पहुंचे और जनता को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री योगी के संबोधन के बाद दीयों को जलान का काम शुरू हुआ।

यहां 5.51 लाख से ज्यादा दीयों को जलाया गया है। इसके साथ ही यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया गया है। दीयों की गिनती पूरी होने के बाद आसमान में जमकर आतिशबाजी की गई।

इससे पहले सीएम योगी ने कहा कि राम की परंपरा पर सबको अनुभूति होती है। सीएम योगी ने कहा, ‘मोदी सरकार में बिना किसी भेदभाव के सबका विकास हो रहा है। पिछली सरकारें अयोध्या के नाम से डरती थीं। पीएम मोदी ने राम राज्य की धारणा को साकार किया है। मोदी ने भारत की परंपरा को विश्व पटल पर रखा। भारत दुनिया में विश्वगुरू के रूप में स्थापित हो रहा है।’