Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दीपिका पादुकोण ने शेयर की अपनी तस्वीर, रणवीर सिंह ने कहा-‘मार दो मुझे’

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण फैशन सेंस के साथ अपने हेयरस्टाइल के लिए भी खूब तारीफ पाती हैं। हाल ही में दीपिका ने सोशल मीडिया पर नए हेयर स्टाइल की अपनी एक तस्वीर शेयर किया है। उनके प्रशंसकों और दोस्तों को उनके नए लुक ने काफी प्रभावित किया है। रणवीर ने दीपिका के नए लुक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। रणवीर ने ट्वीट किया-‘मार दो मुझे’

रणवीर और दीपिका अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते रहते हैं। दोनों एक-दूसरे के फोटो पर कमेंट भी करते रहते हैं। इस वजह से वह आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। रणवीर के अलावा आलिया, फराह खान, आयुष्मान व अन्य स्टार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री आलिया भट्ट को भी दीपिका का लुक पंसद आ रहा है। आलिया भट्ट ने लिखा-‘ओएमजी ब्यूटी’। फिल्म निर्माता फराह खान ने दीपिका के लुक की सराहना करते हुए लिखा-‘बहुत अच्छा’। आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए दीपिका के फोटो पर इमोजी के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। दीपिका जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म ‘छपाक’ में नजर आएंगी। यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। इसके अलावा वह कबीर खान की फिल्म ’83’ में दिखाई देगी। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बाद पहली बार इस फिल्म में एक साथ काम नजर आएंगे।