Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

#DeepikawedsRaveer : एक दूजे के हुए बाजीराव-मस्तानी, कोंकणी रिवाज में रचाई शादी

मुंबई। छह साल के लंबे अफेेयर के बाद आखिरकार बाजीराव की हो ही गईं मस्तानी। जी हां, दीपिका और रणवीर की शादी हो चुकी है। बॉलीवुड के इस खूबसूरत कपल ने इटली का फेमस लेक कोमो अपनी शादी के लिए बुक किया है। आज यानी 14 नवंबर को कोंकणी रीति-रिवाज से रणवीर-दीपिका ने शादी कर ली।

खास बात यह है कि दोनों का पूरा परिवार वहां मौजूद थे। बता दें कि रणवीर सिंह के पारिवारिक रीति रिवाज से शादी 15 नंबर को संपन्न होगी। आज से ऑफिशियली दोनों पति पत्नी कहलाएंगे।

बता दे कि महीने भर पहले ही रणवीर दीपिका की शादी की तैयारियां शुरू हो गई थीं। रणवीर और दीपिका ने 2 नवंबर को नंदी पूजा की थी। इसके बाद रणवीर दीपिका की हल्दी की रस्म 4 नवंबर को की गई थी। दीपिका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की गई थीं।

ऐसे ही फैन्स को उम्मीद थी कि रणवीर दीपिका की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आएंगी। लेकिन इस रॉयल शादी को बेहद प्राइवेट तरीके से निपटाया जा रहा है।

‘दीपवीर’ के फैन्स फिलहाल पलकें बिछाए सोशल मीडिया पर शादी के बाद रणवीर-दीपिका की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन टाइट सिक्योरटी की वजह से शादी के वेन्यू से दीपवीर की कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल नहीं हुई है। हालांकि सोशल मीडिया पर शादी के वेन्यू की तस्वीरें फैन पेज द्वारा सामने आ रही हैं।