Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इस डेट में होगा रणवीर-दीपिका का रिसेप्शन, इनविटेशन कार्ड की तस्वीरें आई सामने

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की तैयारियां इटली के लेक कोमो में शुरू हो गई है। 14-15 नवंबर को उनकी शादी की रस्में निभाई जाएंगी।

ग्रैंड वेडिंग के बाद मुंबई और बेंगलुरु में रिसेप्शन का आयोजन होगा। हाल ही में अब दीपवीर के मुंबई रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड सामने आया है।

कार्ड के अनुसार मुंबई रिसेप्शन 28 नवंबर (बुधवार) को होटल ग्रैंड हयात में होगा जो रात 8 बजे से शुरू होगा।

‘केदारनाथ’ में दिखी सारा और सुशांत की हॉट केमिस्ट्री, रिलीज़ हुआ दमदार ट्रेलर…VIDEO

ये रिसेप्शन पार्टी रणवीर सिंह के माता-पिता की तरफ से रखी गई है। वहीं, 21 नवंबर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी होगी। इसे दीपिका के माता-पिता होस्ट करेंगे।

13 नवंबर को होगी संगीत सेरेमनी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में होने वाली रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होंगे। वहीं बेंगलुरु के रिसेप्शन में एक्ट्रेस के फैमिली मेंबर्स अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। कपल 10 नवंबर को इटली रवाना हुआ था। 13 नवंबर को संगीत सेरेमनी होगी, जिसमें करीबी दोस्त और परिवारवाले शामिल होंगे।

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, वंदना मोहन उनकी वेडिंग प्लानर हैं। उन्होंने इटली में कई हाई-प्रोफोइल शादियां प्लान की हैं। दीपवीर की शादी के मेन्यू में इंडियन और कॉन्टिनेंटल व्यंजनों को सिलेक्ट किया गया है। The Wedding Filmer की टीम को तस्वीरों के लिए बुक किया गया है।