Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विवादों मे घिरी दीपिका पादुकोण, ये बनी बड़ी वजह…

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण जेएनयू जाने को लेकर हुआ विवाद अभी थमा भी नहीं था कि उनको लेकर एक और विवाद खड़ा हो गया है। दीपिका का एक एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपनी फिल्‍म छपाक को लेकर एक चैलेंज दे रही हैं।

हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स के गुस्‍से का सामना करना पड़ रहा है। लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल दीपिका पादुकोण का यह वीडियो एक टिकटॉक है। इसमें उन्‍होंने टिकटॉक स्‍टार और मेकअप आर्टिस्‍ट फाबी भी दिख रही हैं।इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दीपिका मेकअप आर्टिस्ट फैबी को उनकी फिल्मों के तीन पसंदीदा लुक को ‘रीक्रीएट’ करने की चुनौती दे रही हैं।

वीडियो में फैबी को दीपिका की पहली फिल्म ‘ओम शांति ओम’ ‘पिकू’ और ‘छपाक’ का लुक तैयार करते देखा जा सकता है। हालांकि दीपिका का फिल्म ‘छपाक’ के तेजाब हमले के शिकार वाला लुक तैयार करने की फैबी की इस कोशिश की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना की जा रही है।

कई लोगों ने दीपिका पर एक तेजाब हमले की शिकार के दर्द की सिर्फ फिल्म के ‘लुक’ से तुलना करने का आरोप लगाया। लोगों ने दीपिका पर यह फिल्म करने के पीछे उनके उद्देश्य पर भी सवाल उठाए। एक यूजर ने इसे इंटरनेट पर शेयर करते हुए इसे एसिड अटैक पीड़ितों का अपमान बताया।

यूजन ने सवाल किया है कि अपनी फिल्म के प्रचार के लिए तुम और कितना नीचे गिर सकती हो? एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘तो अब एसिड अटैक फेस भी चैलेंज बन गया है। ये दीपिका पादुकोण के द्वारा किया गया सबसे घटिया किस्म का प्रमोशन है। तुम्हें शर्म आनी चाहिए। इसी तरह के कई सारे ट्वीट्स सोशल मीडिया पर देखने को मिले हैं।