Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

हिंदुओं के पक्ष में आएगा फैसला, अयोध्या में बनेगा भव्य राम मंदिर : साक्षी महाराज

 

हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा निर्मल की एक्कड़ कलां शाखा पहुंचे उन्नाव सांसद साक्षी महाराज का बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जोरदार स्वागत किया। महंत अमनदीप सिंह महाराज और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से वार्ता करते उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जन-जन के आराध्य हैं। अब वह दिन दूर नहीं जब अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण होगा।

उन्होंने सभी से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सभी को सम्मान करते हुए एकता व सौहार्द का संदेश देना चाहिए। साक्षी महाराज ने कहा कि करोड़ों सनातन धर्म प्रेमियों की आस्था राम मंदिर निर्माण से जुड़ी हुई हैं। भगवान श्रीराम की कृपा दृष्टि से ही अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का निर्णय हिन्दुओं के पक्ष में आएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी लगातार मंदिर निर्माण को लेकर कार्यरत है। न्यायालय में विचाराधीन मंदिर निर्माण का फैसला अवश्य ही हिंदू समाज के लिए खुशी लेकर आएगा। स्वामी साक्षी महाराज ने कहा कि सभी अखाड़े हमारी भारतीय सनातन परंपरा की पहचान हैं। धार्मिक संपत्तियों व अखाड़े आश्रमों पर किसी को भी अवैध रूप कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। महंत अमनदीप महाराज ने कहा कि सांसद साक्षी महाराज हमेशा हिन्दुओं के संरक्षण सवंर्द्धन को लेकर सरकार को भी चेताने का काम करते रहे हैं।

सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में साक्षी महाराज उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में दोबारा रामराज्य की स्थापना होगी। संत समाज काफी अर्से से भगवान राम के मंदिर निर्माण की मांग करता चला आ रहा है। इस अवसर पर महंत सतनाम सिंह, महंत खेमसिंह, संत रवि सिंह, राकेश चैहान, सौरभ शर्मा, महावीर कश्यप, मन्नू कश्यप, राकेश कश्यप, अंकित कश्यप आदि मौजूद रहे।