Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हुई, 500 लोग संक्रमित

 

जेनेवा। चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 पहुंच गई है। जबकि 500 लोग इसके संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इसके मद्देनजर चीन के मध्य करीब सवा करोड़ आबादी वाले महानगर ‘वुहान’ में अथॉरिटी ने शहर से आने-जाने वाले सभी वाहनों और हवाई उड़ानों पर एक सप्ताह तक के लिए रोक लगा दी है।

कोरोना वायरस से चीन में अब तक 500 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस संक्रमण को पहली बार मानव जाति के लिए अभिशप्त ‘2019-एनसीओवी’ का नाम दिया जा रहा है। पीड़ितों की पहचान अमेरिका सहित जापान और कोरिया में भी की गई है, लेकिन डब्ल्यूएचओ की एक समिति ने बुद्धवार की बैठक में वुहान में व्याप्त कोरोना वायरस से उत्पन्न घटनाओं के संदर्भ में कहा है कि इसे अभी वैश्विक आपातकालीन समस्या नहीं कहा जा सकता है। समिति के महानिदेशक डाॅ. टेडरोस घेब्रेएसस ने कहा है कि इस संबंध में और जानकारियां एकत्र की जा रही हैं। गुरुवार को फिर से उच्चस्तरीय बैठक की जाएगी।

डब्ल्यूएचओ पूर्व में स्वाइन फ़्लू, जाइका वायरस और एबोला के फैलने पर वैश्विक आपात स्थिति लागू कर चुका है। काेरोना वायरस से मरने और पीड़ित होने की ज़्यादातर घटनाएं मूलत: वुहान के एक उपनगर ‘हूबे’ में हुई हैं। चीन के सर्वाधिक लोकप्रिय ‘ल्यूनर इयर’ के मौक़े पर चीन सहित विश्व भर में करोड़ों चीनी मित्रों और परिजनों से मिलने-जुलने के लिए सफ़र करते हैं। चीनी अथारिटी ने बस, सबवे, और फेरी सेवाओं पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। वुहान में एक विशेष कक्ष भी स्थापित किया गया है, जो महामारी रोकने के उपायों पर तत्काल निर्णय लेगा। पर्यटकों और यात्रियों के प्रतिबंध पर होटल और यातायात साधनों के व्यवसाय को बड़ी क्षति पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।