Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ब्लू फिल्म के शौकीन गूंगे-बहरे युवक ने महिला की हत्या के बाद शव के साथ किया था दुष्कर्म

 

 

लखीमपुर खीरी। ब्लू फिल्म के शौकीन गूंगे-बहरे युवक ने महिला की हत्या के बाद उसके शव के साथ बलात्कार किया था। इसका खुलासा पुलिस ने रविवार को आरोपित की गिरफ्तारी के बाद कर दिया है।

एसपी पूनम ने प्रेसवार्ता के दौरान यह बताया कि दस अक्टूबर को एक महिला का शव गन्ने के खेत में नग्नवस्था में ​पुलिस को मिला था। शव की शिनाख्त गांव के ही रहने वाली 40 वर्षीय महिला के रुप में हुई थी। उसके घरवालों ने थाना में तहरीर दी कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गयी है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर हत्यारोपित की ​तलाश शुरु कर दी थी।

अमेजॉन से 20 करोड़ रुपये ठगने वाले दो शातिर गिरफ्तार

गांव के ही रहने वाले गंगाराम को ​पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की। इस पर वह पुलिस को घटनास्थल पर ले जाकर इशारों-इशारों में महिला की हत्या के बाद शव के साथ बलात्कार करने की बात स्वीकारी है। पुलिस ने युवक के पास से जो मोबाइल बरामद किया है, उसमें कई पोर्न मूवी, फोटो पड़े हुए हैं। इससे यह आशंका जताई गयी है कि पकड़ा गया युवक पोर्न मूवी का शौकिन है और इसी के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। एसपी ने बताया कि आरोपित ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।