Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

21 अगस्त:जानिए आज का पंचांग और राशिफल

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: हल षष्ठी, बलराम जी का जन्म दिवस।

राशिफल

मेष: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अधीनस्थ कर्मचारी, मित्र या भाई के कारण तनाव मिलेगा, लेकिन दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा।

मिथुन: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सम्पन्न होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

कर्क: किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

सिंह: भाग्यवश चली आ रही समस्या का समाधान होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कन्या: कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। आर्थिक समस्याएं बढ़ेंगी। व्यर्थ की उलझनें बढ़ सकती हैं। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की वृद्धि होगी।

तुला: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

धनु: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।

कुंभ: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी।

मीन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।