Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

19 मई: आज के राशिफल से जानिए किस राशि का होगा विवादों से नाता

1. मेष- धन का व्यय हो सकता है। जॉब में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। लव लाइफ में खुशी बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा स्वास्थ्य से खुश रहेंगे। पीला रंग शुभ है। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

2. वृष- राजनीतिज्ञों का सफलता से मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज धन का व्यय होगा। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य से खुश रहेंगे।

3. मिथुन- छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। आईटी तथा मार्केटिंग फील्ड के जातकों का जॉब में सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको हर्षित रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

4. कर्क- आज का दिन शुभ है। धन के व्यय की संभावना रहेगी। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। सफेद रंग शुभ है। भगवान शिव की उपासना करें। गरीबों में अन्न का दान शुभ फलदायी है। हेल्थ अच्छी रहेगी।

5. सिंह– पॉलिटिक्स से सम्बद्ध जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का व्यय होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लाल रंग शुभ है। बी पी और श्वांस के रोगी सावधानी बरतें। गाय को केला खिलाएं। गायत्री मंत्र पढ़ें।

6. कन्या- धन का व्यय हो सकता है। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में उन्नति करेंगे। प्रेम में  विवाह की परिणती के मार्ग मे आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। स्वास्थ्य सुख में सफलता मिलेगी। हरा रंग समृद्धि कारक है। स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता रहेगी।

7. तुला- आईटी , मीडिया और मैनेजमेंट फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज अपनी मेहनत से अपने अधिकारी का मन मोह लेंगे। हरा रंग भाग्य वृद्धि कारक है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। श्री हनुमान जी के मंदिर में कर्पूर जलाएं। संतान की सफलता से हर्षित रहेंगे।

8. वृश्चिक- धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे। आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। सफेद रंग उन्नति में सहायक है। गरीबों में अन्न का दान करें। हेल्थ अच्छी  रहेगी। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।

9. धनु- सामाजिक कार्यों में आपकी व्यस्तता रहेगी। छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग ही आपका आत्मबल है। नारंगी रंग शुभ है। हेल्थ से प्रसन्नता रहेगी। गाय को गुड़ खिलाएं। 

10. मकर- आईटी और मीडिया के लोगों को आज बहुत समय देना होगा तभी आफिस वर्क पूरा हो पाएगा। सफेद तथा नीला रंग शुभ है। शनि की साढ़े साती का असर पड़ेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। लव लाइफ बेहतर रहेगी। श्री हनुमान जी के मंदिर में कपूर जलाएं और प्रसाद चढ़ाएं।

11. कुंभ- राजनीति तथा प्रशासन में सफलता की प्राप्ति होगी। मीडिया और बैंकिंग में जॉब करने वाले खुश रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव आ सकता है। हरा आपका शुभ रंग है। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें।

12. मीन– आज उन्नति होगी। धन का आगमन होगा। लव लाइफ में आज विवाह का प्रस्ताव फाइनल हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। लाल रंग शुभ है। श्री कृष्ण मन्दिर में एक बांसुरी चढ़ाए।