Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

13 अगस्त: जानिए कैसा होगा आज आपका दिन

1. मेष- हो सकता है कि आपको अनुभव हो कि आपका भाग्य आज साथ नहीं दे रहा है। कार्य में सफलता भी शीघ्र नहीं मिलेगी परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति में सुधार होगा। गृहस्थजीवन में भी आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा। ऊपरी अधिकारी की प्रसन्नता आप पर रहेगी। 

 2. वृष- आप की अधिक भावुकता आप को अस्वस्थ बना सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य पर भी इसका नकारात्मक असर पड सकता है। नए कार्य का प्रारंभ आज न करिएगा। साथ में वाणी और वर्तन पर संयम बरतिएगा। खान-पान में ध्यान रखिएगा। 

3. मिथुन- मित्रों के साथ प्रवास- पर्यटन का आयोजन होगा। अच्छे खान-पान और अच्छे वस्त्रालंकार उपलब्ध होंगे। मध्याहन के बाद आप कुछ अधिक ही भावुक बनेंगे। इससे मन की व्यथा में वृद्धि भी हो सकती है। धन के खर्च में वृद्धि होगी। 

4. कर्क- व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। प्रतिस्पर्धीयों को भी अधिक लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। बौद्धिक चर्चा में अपने तार्किक विचारों को प्रदान करने के लिए समय अनुकूल है। 

5. सिंह- प्रणय- प्रसंग के लिए आज का दिन अनुकूल है। फिर भी क्रोध पर संयम रखिएगा। पेट सम्बंधित रोगों से शारीरिक कष्ट हो सकता है। लेकिन मध्याहन के बाद परिवार में आनंद और उल्लासमय वातावरण रहेगा। मानसिक रूप से प्रसन्न और स्फूर्ति का अनुभव होगा। 

6. कन्या- आज शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक उल्लासित और चेतनाशक्ति का आप में अभाव सा रहेगा। सामाजिक रूप से अपमान न हो इसका ध्यान रखिएगा। धनहानि होने की संभावना है। क्रोध पर संयम रखिएगा। 

7. तुला- नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ हुई भेंट आनंददायी रहेगी। भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रुप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। परंतु मध्याहन के बाद आप के मन पर उदासी छाई रहेगी। शारीरिक रूप से भी अस्वस्थता का अनुभव होगा। 

8. वृश्चिक – निर्धारित कार्य संपन्न न होने के कारण हताशा का अनुभव होगा। पारिवारिक वातावरण में क्लेश की मात्रा अधिक रहेगी। परंतु मध्याहन के बाद परिवारजनों तथा भाई- बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएँगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आज स्वस्थ रह पाएँगे। 

9. धनु- आज का दिन आप के लिए शुभ फलदायी है। कार्यसिद्धि और लक्ष्मी प्राप्ति दोनों की आज प्राप्ति होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साही तथा प्रफुल्लित रहेंगे, इसलिए प्रत्येक कार्य करने में आप को उत्साह रहेगा। 

10. मकर – वाणी और वर्तन के कारण भ्रांति न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। क्रोध की मात्रा बढ़ जाने से किसी के साथ उग्र चर्चा या विवाद न हो जाय। मन में व्यग्रता रहेगी। इसलिए आध्यात्मिकता का आश्रय लेने से मन शांत होगा। मध्याहन के बाद स्फूर्ति और उल्लास का अनुभव करेंगे। 

11. कुंभ – आज का दिन सब तरह से लाभप्रद है। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे और उस के फलस्वरुप मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। विवाहोत्सुकों को अनुकूल जीवनसाथी मिलने से दिन के आनंद में भी अभिवृद्धि होगी। 

12. मीन  – आज का दिन सब प्रकार से आप के लिए लाभदायी है। किसी परोपकार का कार्य आप के द्वारा होगा। व्यापार में उचित आयोजन के द्वारा व्यापार- वृद्धि कर सकेंगे। उच्च अधिकारीगण आप के कार्य की प्रशंसा आनंदपूर्वक करेंगे।