Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

10 अक्टूबर: जानिए कैसा होगा आज आपका दिन

मेष राशिफल— व्यापार में आर्थिक लाभ की सम्भावनायें हैं। आय के नये स्तोत्र निर्मित होंगे। नये मित्रों से सम्बन्ध बनेगा। किसी पर्यटन स्थल में घूमने की योजना बना सकते हैं। शैक्षणिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जटिल समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा।

मिथुन राशिफल— यदि विदेश जाना चाहते हैं तो आज मौका मिल सकता है। मन में शक की भावना रखना उचित नहीं है। सरकारी कामों में अड़चन आ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आज नयी डील करना उचित नहीं होगा।

कर्क राशिफल— महत्वपूर्ण वस्तु गुम सकती है। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अनिर्णय का शिकार हो सकते हैं। अपनी योजनायें लोगों से साझा न करें। उपहास का पात्र बन सकते हैं। काल्पनिक विचारों में खोये रहेंगे।

सिंह राशिफल— अविवाहित लोगों का रिश्ता तय हो सकता है। कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सन्तुष्ट रहेंगे। यदि नौकरी बदलना चाहें तो सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ किसी गम्भीर विषय पर चर्चा कर सकते हैं।

कन्या राशिफल— नयी नौकरी मिलने के योग प्रबल हैं। शत्रु ऑफिस में आपके खिलाफ लोगों को भड़का सकते हैं। कानूनी अड़चनों से मुक्ति मिलेगी। बीमार व्यक्ति की सेहत में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत के बाद अच्छी सफलता के योग हैं।

तुला राशिफल— शिक्षा में अवरोध दिखायी पड़ रहा है। बच्चों की गतिविधियों को लेकर चिन्तित रहेंगे। प्रेम-सम्बन्धों में अविश्वास पैदा हो सकता है। लोगों से व्यर्थ बहस न करें। आज नया कार्य प्रारम्भ करने के लिये दिन शुभ नहीं है।

वृश्चिक राशिफल— अचानक से कोई समस्या सामने आ सकती है। व्यापार में घाटा हो सकता है। सम्पत्ति सम्बन्धी मामले आपके खिलाफ जा सकते हैं। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। सम्बन्धियों और मित्रों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

धनु राशिफल— भाग्य चमकने के योग बन रहे हैं। घरवालों के साथ घूमने और मनोरंजन में दिन व्यतीत होगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष सफलतादायक है। नये प्रेम-सम्बन्ध की शुरुआत हो सकती है।

मकर राशिफल— आज समस्याओं में उलझने के बजाय समाधान की दिशा में आगे बढ़िये। आपके द्वारा बोली गयी बात महत्वपूर्ण रहने वाली है। इसलिये तोल-मोलकर और सम्भलकर ही बातें करें। नौकरीपेशा लोगों के काम आसानी से हो जायेंगे। पड़ोसियों से झगड़ा हो सकता है।

कुम्भ राशिफल— उधार दिये हुये पैसे वसूल करने के लिए दिन अनुकूल है। शेयर मार्केट में निवेश करना भविष्य में आपके लिए लाभदायक होगा। आपकी सलाह लोगों के बहुत काम आयेगी। मन शान्त और स्थिर रहेगा। आपके बौद्धिक चातुर्य की प्रशंसा सब जगह होगी। नया व्यापार शुरू करने से पहले पूरी प्लानिंग कर लें।

मीन राशिफल— आर्थिक मामलों में समझदारी से काम लें। सेहत बिगड़ सकती है। कोई बुरी खबर मिलने से मन व्यथित रहेगा। कोई निकटवर्ती व्यक्ति धोखा कर सकता है। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा। घर में रखरखाव और पुनर्निमाण को लेकर पैसा खर्च होगा।