Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

10 जून: दैनिक राशिफल से जानिए कैसा होगा आज आपका दिन

1. मेष- आज धन का व्यय हो सकता है। विवादों से बचने का प्रयास करें। उन्नति की संभावना रहेगी। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आपकी मैरेज लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती  है।पीला रंग शुभ है।

2. वृष-  राजनीतिज्ञ अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ में छोटी छोटी बातों पर बहस नहीं करते। आज धन का आगमन हो सकता है। प्रेम में तनाव हो सकता है। हरा रंग शुभ है। उड़द  का दान करें।

3. मिथुन-  कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। धन के आगमन  की संभावना रहेगी। लव लाइफ में प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ बहुत अच्छी  रहेगी।लाल रंग शुभ है।                     

4. कर्क- आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी तथा मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। श्वांस के रोगी थोड़ी सावधानी बरतें। सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

5. सिंह- सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ लाभकारी है।

6. कन्या- आज धन का व्यय  हो सकता है। राजनीति में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। हरा रंग शुभ है।स्वास्थ्य से कष्ट हो सकता है। श्री  विष्णु जी का ध्यान करते रहें। 

7. तुला- आई टी और मीडिया  फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज अपने मेहनत पूर्ण कार्य से अपने बॉस का मन मोह लेंगे। दाम्पत्य जीवन में समय की कमी आड़े आएगी। हेल्थ से कष्ट संभव है। स्वास्थ्य से सावधानी बरतें।लाल रंग समृद्धि कारक है। गरीबों में अन्न व वस्त्र का वितरण करें।  

8. वृश्चिक – राजनीति तथा प्रशासनिक सेवा से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आज धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ आनन्दमय रहेगा। बीपी के रोगी सावधानी बरतें। हरा रंग प्रगतिकारक है। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

9. धनु- अत्यंन्त व्यस्तता के बावजूद परिवार में किसी विशेष कार्य के लिए समय निकाल लेंगे। नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। प्रेम भरा जीवन आनंदमय रहेगा। सफेद रंग शुभ है।श्री विष्णु जी की उपासना करें।

10. मकर- आज भावुकता से बचने का समय है। आई टी और मैनेजमेंट के लोगों को आज ऑफिस वर्क में सफलता मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य बहुत बेहतर  रहेगा।

11. कुंभ – धन के आगमन की संभावना रहेगी। आई टी और मीडिया से जुड़े जातक सफल रहेंगे। छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। जीवन साथी द्वारा दिया गया उपहार आपके दाम्पत्य जीवन को खुशहाल करेगा। लाल आज का आपका शुभ रंग है ।

12. मीन – छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति करेंगे। श्वांस के रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। धन का आगमन होगा। अपने लव पार्टनर को आज पर्याप्त समय देंगे।  हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। लाल रंग शुभ है।