Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मिल के पास देखा गया मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर खीरी |
  • बजाज खंभार खेड़ा मिल की दीवार के पास बुधवार को मगरमच्छ दिखने से मिल कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। खंभार खेड़ा मिल के पास कंडवा नदी है। जिसमें बरसात के कारण बाढ़ आई हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मगरमच्छ इसी नदी से आया है।
  • प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह मिल के समीप दिवार के किनारे मगरमच्छ को देखा गया। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। मिल के बड़े अधिकारियों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर दुधवा रिजर्व टाइगर में छोड़ दिया।
  • आपको बता दें कि मिल के आसपास इंदिरा मनोरंजन पार्क के घने जंगल हैं। जंगलों के बीच से होकर कंडवा नदी भी निकली है। वन विभाग के अधिकारियों ने यह कयास लगाया कि नदी में पानी अधिक होने और आसपास सूखा स्थान न मिलने के कारण मगरमच्छ दूर तक आबादी क्षेत्र में निकल आया होगा।