Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गांव के तालाब से पकड़ा गया मगरमच्छ

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर खीरी।
खेत पर  काम कर रहे ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह एक बड़े मगरमच्छ को तालाब के किनारे देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी वन विभाग को दी मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार निघासन थाना क्षेत्र के गांव लुधौली के मजरा सेमरा पुरवा के तालाब में मंगलवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने एक बड़े मगरमच्छ को देखा यह मगरमच्छ तालाब में पानी कम होने के कारण किनारे पर आ गया था। तालाब के चारों और गन्ने के खेत हैं। खेतों में किसान काम कर रहे थे। जिन की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और उन्होंने काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। जिसके बाद उसे शारदा नदी में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों की मानें तो इस तालाब में पहले भी मगरमच्छ को देखा गया है।