झारखंड : गुमला में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या

X
Admin 224 Feb 2021 6:20 AM GMT
रांची। झारखंड के गुमला जिले के कामडारा के पहाड़गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। मृतकों में 60 वर्षीय नीकुदीन टोपनो, उसकी पत्नी जोस्फिना टोपनो, बेटा 35 वर्षीय विंसेन्ट टोपनो, उसकी पत्नी 30 वर्षीय सिल्वन्ति टोपनो और बेटा पांच वर्षीय आसविन टोपनो शामिल है। यह घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। हालांकि पुलिस को इसकी सूचना बुधवार सुबह मिली।
प्रथम दृष्टया यह आपसी विवाद का मामला लगता है। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर कामडारा थाना पुलिस बुधवार सुबह करीब दस बजे घटनास्थल पहुंची। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैै।
गुमला एसपी हरदीप पी जनार्दन ने बताया कि आपसी विवाद में हत्या की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Next Story