Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सोनम कपूर घर में हुई कैद, सास संग कुछ ऐसे कर रहीं हैं बात … देखें VIDEO

कुछ ही दिन पहले एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा लंदन से दिल्ली लौट आई है। आते ही उन्होंने खुद को दिल्ली के घर में कैद कर लिया है। दरअसल, कोरोना वायरस यानी Covid 19 का कहर दुनिया भर में फैलते जा रहा हैं और इस वजह आम जनता के साथ बॉलीवुड के सितारों ने भी खुद को घर में कैद कर लिया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिस में सोनम कपूर अपनी सास प्रिया आहूजा के साथ घर से ही बात करती नजर आ रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर कुछ इंस्टा पेज ने सोनम कपूर का वीडियो सास प्रिया आहूजा से बात करते हुए शेयर किया है। जैसे ही वह घर पर पहुंची सोनम ने पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की जिस में उन्होंने कोरोना वायरस के कहर के बीच लंदन से दिल्ली तक का सफर स्मूथ रहा, यह बता रही है।

वहीँ उन्होंने एयरपोर्ट पर सभी अधिकारीयों का शुक्रियाअदा करते हुए कहा हैं कि आनंद और मैं दिल्ली वापस आ गए हैं और हम अपने कमरे में हैं। मैं एयरपोर्ट के सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी, जिन्होंने बहुत ही आराम से हमारी जांच की। यहां सब कुछ बहुत ही जिम्मेदारी के साथ किया गया। मैं और आनंद इस बात से हैरान थे कि लंदन एयरपोर्ट पर ऐसा कुछ भी नहीं किया गया।

सोनम कपूर ने वीडियो में यह भी बताया हैं कि एयरपोर्ट पर आने के बाद उन्हें पहले एक फॉर्म भरने लिया था जिस में लिखना था कि आप किन किन देश से सफर करके आये हो और फिर उसके बाद उनकी जांच की गई। कोरोना वायरस की इफ़ेक्ट की बात करे तो 31 मार्च तक फिल्म और टीवी सीरियल की शूटिंग रोक दी गई है। वहीँ 31 मार्च तक रिलीज़ होने वाली सभी फिल्मों की तारीख आगे बढ़ा दी गई है।