Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कोरोना पीड़ित महिला डॉक्टर लगभग ठीक, केजीएमयू से डिस्चार्ज

 

लखनऊ। राजधानी में कोरोना वायरस के बढ़ते असर के बीच एक अच्छी खबर आई है। केजीएमयू में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित महिला डॉक्टर लगभग ठीक हो गई है। यह महिला कनाड़ा से आई थी और शहर में कोरोना का पहला केस था।

मेडिसिन विभाग में असिस्टेंट प्रफेसर डॉ. सुधार वर्मा ने बताया कि महिला की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है। शुक्रवार को फिर एक सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट भी निगेटिव रही तो शनिवार को महिला को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

डॉ. सुधीर ने बताया कि दो सैंपल लगातार निगेटिव आने के बाद ही माना जाता है कि मरीज में अब संक्रमण खत्म हो गया है। हालांकि, उसके बाद भी मरीज को निगरानी में रखा जाता है, ताकि दोबारा लक्षण सामने आएं तो तुरंत एडमिट किया जा सके।

गौरतलब है कि लखनऊ में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या नौ हो गई है। इसमें बॉलीवुड की पार्श्व गायिका कनिका कपूर भी शामिल हैं। जिन्हें एसजीपीजीआई के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।