Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सीएमके कॉलेज के प्रतिभागी छाए जीवन में जीतने की बजाय संघर्ष बहुत जरूरी: डा. नीना चुघ

सिरसा

सी.एम.के. नैशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिरसा के विद्यार्थियों ने चौ. देवी.
लाल विश्वविद्यालय, सिरसा के द्वारा आयोजित 9वें 'युवा महोत्सव, त्रिवेणी युवा महोत्सव-2022Ó में बढ़-चढ़
कर भाग लेकर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। महाविद्यालय प्राचार्या डा. नीना चुघ ने सभी प्रतिभागियों को
युवा महोत्सव में भाग लेकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया
कि महाविद्यालय परिवार के लिए हर्ष का विषय है कि विद्यार्थियों ने ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग में प्रथम स्थान,
हरियाणी ग्रुप डांस, हरियाणी ग्रुप सोंग, वेस्टर्न वॉकल सोलो व हरियाणी फॉक सोंग में द्वितीय स्थान प्राप्त करते
हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने विद्यार्थियों की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि भागीदारी हमें
स्वयं को चुनौती देने के लिए एक मंच प्रदान करती है। जीवन में सिर्फ  जीतने की बजाए संघर्ष बहुत जरूरी है।


उन्होंने कहा कि जीतना भी जीवन में आवश्यक है, परन्तु जो मायने रखता है, वह हार-जीत से परे होकर भाग लेने
का साहस है। इसके साथ ही उन्होंने सभी टीम इंचार्ज, शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ  सदस्यों के सहयोग व
मेहनत की प्रशंसा की। सांस्कृतिक व साहित्यक विधाओं की प्रभारी डा. नीलम गुप्ता व डा. अनु कथूरिया ने बताया
कि विद्यार्थियों ने हरियाणी ग्रुप डांस, हरियाणी ग्रुप सोंग, जनरल ग्रुप डांस, हरियाणी सोलो डांस, कोरियोग्राफी,
हरियाणवीं आरकेस्ट्रा, हरियाणवीं पॉप सोंग, इंडियन ग्रुप सोंग, वेस्टर्न ग्रुप सोंग, वेस्टर्न वॉकल सोलो, लाइट
वॉकल गजल, वेस्टर्न इंस्ट्रयुमेंटल सोलो, हरियाणवीं फॉक इंस्ट्रयुमेंटल, हरियाणवीं फॉक सोंग, कव्वाली, जनरल
फॉक सोंग, क्विज, काव्यगोष्ठी, रंगोली, ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, कार्टूनिंग, ऑन-द-स्पॉट फोटोग्राफी,
ऑन-द-स्पॉट वीडियोग्राफी, पी.पी.टी., मेंहदी आदि में भाग लेते हुए अपनी कलात्मकता का लोहा मनवाया। वहीं
सहप्रभारी डा. रंजना ग्रोवर व बबीता मल्होत्रा ने प्रतिभागियों को समय-समय पर टिप्स बताए तथा उन्हें प्रोत्साहित
किया। इसके अलावा टीम इंचार्ज लक्ष्मी फुटेला, डा. निशा तेलंगा, रमा सर्राफ, मि. प्रवीण शर्मा व अन्य का सहयोग
भी सराहनीय रहा, जिनकी देख-रेख में विद्यार्थियों ने अपनी तैयारी की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भरपूर
मार्ग-दर्शन व प्रोत्साहन के लिए प्राचार्या का आभार जताया।