Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

हरी मटर का सेवन करने के गज़ब फायदे, वजन कम करने के साथ दूर करता है कुपोषण की समस्या

हरी सब्जी हर किसी के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती हैं। हरी सब्जियों से शरीर को विटामिन और मिनरल्स प्राप्त होते हैं। ऐसे ही पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है- मटर।

जो कई स्वास्थ्य समस्याओं से शरीर को बचाती हैं। साथ ही साथ वजन कम करने में भी मदद करती है।

पोषण और कुपोषण से पीड़ित लोगों के लिए लाभकारी

मटर में सोडियम कम होता है इसलिए मटर पोषण और कुपोषण से पीड़ित लोगों के लिए एक आदर्श विकल्प है। मटर में विटामिनK, मैगनीज, थायमिन, कॉपर, विटामिनC, फास्फोरस और फोलेट के अलावा एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होता है। इसमें मौजूद पॉलीफेनोल पेट के कैंसर के जोखिम को कम करने में भी मदद करता है।

कम होगा वजन

मटर में फैट कम होता है जिससे वजन को नियंत्रित रखा जा सकता है। मटर में फाइबर की उच्च मात्रा होती है जिसके कारण या पेट को काफी समय तक भरा रखता है।

हृदय स्वस्थ रहेगा

Image result for हरी मटर

मटर ब्लड शुगर को रेगुलेट करता है जिससे हार्ड अटैक का खतरा कम होता है। मटर में फाइबर उच्च मात्रा में होता है। इससे हृदय स्वस्थ रहता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी

Image result for हरी मटर

मटर इम्यूनिटी बूस्टर (रोग प्रतिरोधक क्षमता) करने में भी मदद करता है क्योंकि मटर में विटामिनC होता है। साथ ही इसमें फाइटोएलेसिन्स भी होता है। जिससे पेट के कैंसर या अल्सर होने के खतरे को कम किया जा सकता है।