Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का मौन प्रदर्शन, मंत्री अजय मिश्र की बर्खास्तगी की मांग


लखनऊ: लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद पूरे प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी नजदीक है। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी विपक्षी पार्टियां कोई भी मौका बुलाना नहीं चाहती हैं।
लखीमपुर खीरी में किसानों तथा भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच हुए हिंसक प्रदर्शन में 8 लोगों की मौत हो गई थी. तभी से कांग्रेस पार्टी लगातार भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी तथा राहुल गांधी दोनों लोग लगातार भाजपा पर हमला कर रहे हैं. इसी सिलसिले में उत्तर प्रदेश कांग्रेश सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तकमौन रह कर बिरोड़ प्रदर्सन किया.
यह मौन  मंत्री अजय मिश्र के बर्खास्तगी के लिए है. अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र पर आरोप है कि यह फॉर्च्यूनर से किसानों को कुचला हैं। मंत्री के बेटे को हिरासत में भी ले लिया गया है।