Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अग्निपथ योजना के विरोध में सिरसा में कांग्रेस ने किया सत्याग्रह आंदोलन

सिरसा।(सतीश बंसल ) सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में आज हरियाणा कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधी पार्क में तीन घंटे तक सत्याग्रह आंदोलन किया। कांग्रेसजनों ने शांतिपूर्वक इस योजना का विरोध जताया और मांग जताई कि इस योजना को सरकार वापिस लें और पहले की भांति सेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए। इस अवसर पर पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोडी, राजकुमार शर्मा व नवीन केडिया ने कहा कि सरकार इस योजना की आड में सेना में ठेकेदारी प्रथा बनाना चाहती है। सेना भर्ती ही एक ऐसी प्रक्रिया है, जहां न तो सरकार के नुमाइंदों के फोन चलते है और न ही कोई पैसा। यहां वहीं युवा जाते है जो दिल में देश की सेवा का जज्बा रखते है। किसी भी सैनिक को तैयार होने में चार साल लगते है और इस योजना के बाद वह चार साल बाद क्या होगा, इसका अनुमान लगा सकते है। इसलिए हम इस योजना का विरोध जता रहे है। उन्होंने कहा कि आज सभी जगह कांग्रेस सत्याग्रह आंदोलन कर रही है, उसी प्रकार हमने सिरसा में तीन घंटे तक सत्याग्रह आंदोलन किया है। उक्त कांग्रेसजनों ने निंदनीय शब्दों में कहा कि सैनिक हमारे देश का गौरव है, उसी पर ये सरकार राजनीति कर रहे है, शर्म की बात है।

इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष उर्मिल भारद्वाज, लादूराम पूनिया, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहित शर्मा व वेद भाट, हनुमान पटीर, सुरजीत भावदीन, तिलकराज चंदेल, नायब सिंह थिराज एडवोकेट, कुलवंत कौर, सुमित्रा यादव, राखी मौर्य एडवोकेट, श्यामलाल वर्मा, मदन सैन, सुरेंद्र बांसल एडवोकेट, राजकरण भाटिया, पूर्व सरपंच देवेंद्र सेठी व हुकमचंद कंबोज, जयप्रकाश, शंकर, अनुराध नागर, धर्मपाल खोखर, वेदभाट, आजाद केलनिया, हरीश सोनी, हरविंद्र सिंह, सुरेंद्र कंबोज नटार, तरुण चौहान, जतिन शर्मा, सुनील मौर्य एडवोकेट, राजकुमार चंदा, प्रवीन शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, बृजलाल घोडिला, रामकुमार गुणपाल, सुभाष खत्री, निर्मल पहलवान, महेंद्र कैरावाली, लीलूराम, मास्टर जगदीश वर्मा, रविंद्र कंबोज, नंदलाल सोनी, संगीत कुमार, रतनलाल गेदर, कर्मवीर सिंह, रामदास बजाज, कमल कांटीवाल, हंसराज मोरवाल, सुरेंद्र, कमल भाट, कृष्ण जोशी, महावीर सैनी, रामसिंह सैनी, जुगल किशोर व राजू सिंह भी मौजूद थे।